मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर दिसंबर में मां बनने वाली हैं। आजकल उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा अक्सर होती रहती हैं। वो जिस इवेंट में जाती हैं, वहां उनसे प्रेग्नेंसी से जुड़े सवाल ही पूछे जाते हैं।
एक कार्यक्रम में पहुचीं करीना से जब ये सवाल पूछा गया कि वो लड़का चाहती हैं या लड़की तो करीना ने जबाव दिया कि वो खुद एक लड़की हैं, इसलिए वो एक लड़की को ही जन्म देना पसंद करेंगी।
गौरतलब है कि जब करीना की प्रेग्नेंसी की खबर आई थी, तभी ये अफवाह भी उड़ी थी कि सैफ और करीना ने लंदन में लिंग परीक्षण कराया है और उनकी होने वाली संतान लड़का है। बाद में खुद सैफ ने इन खबरों का खंडन किया था।
